G-KBRGW2NTQN पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने को कहा – Devbhoomi Samvad

पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने को कहा

लोहाघाट।  भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ताओं को इसी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा जीत हासिल करेगी और विकास का पहिया नहीं रुकने देगी।
मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और इसकी स्थापना करने वालों के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी की नीतियों का अनुसरण करने और उन्हें जन.जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जनसंघ से लेकर भाजपा बनने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया। इसका प्रतिफल आज मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के इस वैभव और मजबूती को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करने को कहा। उन्होंने संघ के कायदे कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कार्य कार्यकर्ताओं को अनुशासन का महत्व बताया। प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि 2022 में संगठन की एकता को मजबूत कर भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। बाद में पूर्व विधायक स्व. केसी पुनेठा के परिजनों से फोर्ती में मुलाकात की। मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल और दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, निर्मला अधिकारी, सचिन जोशीए दीपक गोस्वामी, दीपक शाह, एलएम जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *