G-KBRGW2NTQN हेड कांस्टेबलों की प्रमोशन सूची जारी – Devbhoomi Samvad

हेड कांस्टेबलों की प्रमोशन सूची जारी

देहरादून। उतराखण्ड नागरिक पुलिस में दारोगाओं की पदोन्नति के बाद सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को भी दीपावली का तोहफा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 221 हेड कांस्टेबल की प्रोन्नत चयन सूची जारी कर दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति कार्मिक ने सोमवार को यह आदेश जारी किए। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 221 प्रोन्नत हेड कांस्टेबल को शीघ्र ही ट्रेनिंग दी जाएगी। 221 मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी आरक्षी नागरिक पुलिस को वरिष्ठता के आधार पर मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया है। उल्लेखनीय है कि गत सितंबर माह में 88 सिविल पुलिस के दारोगा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए थे इसके बाद सिपाहियों की बारी थी जिनको हेड़कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *