G-KBRGW2NTQN पूर्व डिप्टी स्पीकर डा अनुसूया प्रसाद मैखुरी नहीं रहे – Devbhoomi Samvad

पूर्व डिप्टी स्पीकर डा अनुसूया प्रसाद मैखुरी नहीं रहे

देहरादून/गोपेर। उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा अनुसूया प्रसाद मैखुरी (64) अब नहीं रहे। शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। रविवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। चमोली जिले के 2002 से 2007 तक बदरीनाथ के विधायक तथा 2012 से 2017 तक कर्णप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के विधायक रहे डा मैखुरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थता के चलते उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ी और कुछ समय बाद वह दुनिया को अलविदा कर गए। उनके निधन से लोग स्तब्ध होकर रह गए। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनकी निधन की खबर फैलते ही लोग शोक में डूब गए। राजनीतिक शुभचिंतक तथा परिजन इस दुखदायी खबर से स्तब्ध रह गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
देहरादून के कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत राज्य मंत्री मंडल के सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। चमोली जिले में डा मैखुरी के निधन की खबर जंगल की आग की तरह फैली। इस दुखदायी घटना से समूचे चमोली जिले में मातम पसर गया है। विधान सभा के पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी उनके निधन को उत्तराखंड के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। बेहद सरल स्वभाव के डा मैखुरी सियासत में हमेशा याद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *