G-KBRGW2NTQN डा. विनोद के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दुख – Devbhoomi Samvad

डा. विनोद के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

पौड़ी। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा0 विनोद कुमार के निधन पर पौड़ी के विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। उनके निधन का समाचार सुनते ही पौड़ी समेत आस पास के क्षेत्र में माहौल गमगीन हो उठा था।
पौड़ी कैमिस्ट एसोसिएशन, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति व शहर के लोगों ने वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, सचिव सुधीर जुयाल ने बताया कि डा. विनोद कुमार का पहाड़ में चिकित्सा सेवा में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि एसोसिएशन ने दिवंगत डा. कुमार को दो मिनट का मौन रख श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही अपने प्रतिष्ठान में बंद रखे। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि जिला अस्पताल को सबसे खराब दौर में अपने कंधों पर संभालने वाले लोकप्रिय डाक्टर को खोना पौड़ी के लिए नि:संदेह बहुत बड़ी क्षति है। सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत ने उन्हें चिकित्सा सेवा को समर्पित पहाड़ प्रेमी बताया। श्रद्घांजलि देने वालो में जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष मनमोहन नौटियाल, अमन सजवाण, मदन नौटियाल, आनंद बहुगुणा, क्रांति नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *