G-KBRGW2NTQN शहीदों का सम्मान करने का संकल्प लिया – Devbhoomi Samvad

शहीदों का सम्मान करने का संकल्प लिया

रूद्रपुर। अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस दौरान दोराहा.बाजपुर में शहीद स्मारक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशसेवा के साथ ही शहीदों का सम्मान करने का संकल्प लिया।
शनिवार को एसडीएम एपी वाजपेयीए तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान व कंबोज वेलफेयर सोसायटी की तरफ से अध्यक्ष देशराज कंबोज आदि द्वारा दोराहा स्थित ऊधम सिंह कंबोज स्मारक में स्थापित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को आजाद कराने में देश के अनेक सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। उनमें सरदार ऊधम सिंह कंबोज भी शामिल हैंए जिन्होंने निहत्थे भारतीयों पर गोली बरसाने का आदेश करने वाले जनरल डायर को उसी के वतन में जाकर मौत के घाट उतार दिया था। आज हम जो खुली हवा में सास ले रहे हैं वह भारत माता के इन्हीं सपूतों की देन हैए लेकिन चिता का विषय है कि हमारी युवा पीढ़ी इन शहीदों के बलिदान को भूलती जा रही है। इससे पूर्व शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *