G-KBRGW2NTQN आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की – Devbhoomi Samvad

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगियों साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आम आदमी पार्टी प्रमोद कपरवाण शास्त्री, सुनील थपलियाल, वीएस पंवार, संतोष दीक्षित, आचार्यकांत कपरवाण, धनवीर सिंह, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय थापा, प्रदीप सिंह रावत, बालकृष्ण सेमवाल मनजीत सिंह, यशवंत सिंह नेगी नेे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ.साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्माए गरिमा दसौनी रिता पुष्पवाण,मनीष यादव, राहुल सैनी उम्मेद बोरा आरिफ अली आशिक अली शुभम कांबोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *