G-KBRGW2NTQN किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष:उनियाल – Devbhoomi Samvad

किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष:उनियाल

चमोली/सिमली। कृषि मंत्री संबोध उनियाल ने कहा है कि एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना से एक ही छतरी के नीचे कृषकों को सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे ही किसानों की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिलों को लाभकारी बताते हुए कहा कि किसानों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। रविवार को कर्णप्रयाग ब्लाक के रतूड़ा गांव में रत्नेर स्वायत्त सहकारिता के तत्वाधान मं संचालित होने वाले  ओपन पर्वतीय कृषि विद्यालय का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगना करने को प्रतिबद्ध है। कहा कि कृषकों की आर्थिकी को सुदृढ करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में 100 से अधिक कृषक कल्याण योजनाएं संचालित की हैं। इसमें एकीकृत आदर्श ग्राम कृषि योजना भी शामिल हैं। कहा कि इस योजना में किसान सम्मान कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी व भेड बकरी पालन से जुड़कर अच्छी आजीविका कमा सकते हैं। इसके लिए किसान समूहों को सभी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि उन्नयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर केंद्र सरकार से राज्य को 6 करोड़ का पुरस्कार भी मिला है। इसे कृषकों के उत्थान के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यान क्षेत्र में स्वरोजगार की भरपूर संभावनाएं है और कृषि व उद्यान पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी एवं उच्च शिक्षा सचिव विनोद रतूडी ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कृषि को बढावा देने के लिए कृषि मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक ने रतूडा में रत्नेर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। रतूड़ा पहुंचने पर कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *