G-KBRGW2NTQN सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठनवीर सिंह रावत चुने गये अध्यक्ष – Devbhoomi Samvad

सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठनवीर सिंह रावत चुने गये अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत सिलगढ़ पटटी की सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करते हुये वीर सिंह रावत अध्यक्ष चुने गये। अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार थे। वीर सिंह रावत को दूसरे प्रत्याशी से पांच मत अधिक पड़े। जबकि अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी के होने से निर्विरोध चुनाव संपंन हुये। नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कृपाल सिंह पंवार एवं नरेश भटट ने संपंन कराये। कार्यकारिणी में महामंत्री विनोद कण्डारी, उपाध्यक्ष शर्मा लाल, कोषाध्यक्ष बलवीर धिरवान, संगठन मंत्री शूरवीर पंवार, मीडिया प्रभारी विजयपाल बिष्ट, संरक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जखवाल को चुना गया। बैठक में ग्राम तैला, मरगांव, जैली, कंडाली पाली, कुंमदी, टाट, जखनोली, कुरछोला, धारकोट, पूर्वीयाना, शीशों आदि गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *