G-KBRGW2NTQN सीएम ने गिनाईं साल 2020 की अपनी सरकार की उपलब्धियां – Devbhoomi Samvad

सीएम ने गिनाईं साल 2020 की अपनी सरकार की उपलब्धियां

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए 2020 में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 को उत्तराखंड के इतिहास में बङे फैसलों के लिये जाना जाएगा। राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने गैरसैण को न केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया बल्कि राजधानी परिक्षेत्र में राजधानी के अनुरूप अवसंरचनात्मक विकास करने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। अगले दस वषोर्ं में वहां 25 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विधिवत गठन किया गया। यह भी बहुत बझ निर्णय हे। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रदेश के युवाओं को स्वावलम्बी बनाने में मदार हो रही है। तीन लाख रूपये तक ब्याजमुक्त ऋण, किसानों के जीवन में खुशहाली लाएगा। इस वर्ष वैिक महामारी कोरोना से हम जंग लङ रहे हैं। हमने हेल्थ सिस्टम को मजबूत किया है। अब हर जिले में आईसीयू स्थापित है। हम राज्य में आने के इच्छुक उत्तराखंड के प्रवासी भाईयों को लाए और उनके रोजगार की भी चिंता की है। पर्यटन, उद्योग, षि आदि सभी क्षेत्रों को राहत दी है।
पिथौरागढ़ में बीआरओ द्वारा निर्मित 8 पुलों का लोकार्पण किया गया। इन सभी पुलों का सामरिक ष्टि से तो महत्व है ही, स्थानीय लोगों को भी इसका बहुत लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 521 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वचरुअल लोकार्पण किया। इस वर्ष न्यू-ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, डोबरा चांठी पुल, जानकी सेतु, सूर्यधार झील का उद्घाटन किया गया। पिरूल से एनर्जी के काम को आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *