G-KBRGW2NTQN भगत ने देश भर की महिलाओं का अपमान किया है:सिसौदिया – Devbhoomi Samvad

भगत ने देश भर की महिलाओं का अपमान किया है:सिसौदिया

भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष भगत का मनोवैज्ञानिक इलाज की सलाह
हल्द्वानी । आप प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बुजरुग महिला नहीं बल्कि पूरे राज्य एवं देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को भगत का मनोवैज्ञानिक इलाज कराने की जरुरत है। बृहस्पतिवार को यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि भगत की टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन इस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मुंह से एक बुजुर्ग महिला नेता प्रतिपक्ष के लिए इस तरह के शब्द निंदनीय व अस्वीकार्य हैं। इसमें उनकी राजनीतिक बौखलाहट साफ झलक रही हैं। एक राजनैतिक महिला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अशोभनीय टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा के असली चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा से ही महिलाओं के प्रति दुर्भावनाग्रसित रहे हैं और भाजपा हमेशा अपने ऐसे कुत्सित सोच के नेताओं के साथ खड़ी नजर आती है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी सरकार की जड़ें उखड़ती देख पगला गए हैं। वे संसदीय भाषा ही नहीं सामाजिक मर्यादा भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगत को किसी साइकोलॉजिस्ट से इलाज कराने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि 2022विस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता और राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड की महिला शक्ति उन्हें धूल चटाने के लिये तैयार बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *