G-KBRGW2NTQN लोकतंत्र की मजबूती में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका : त्रिवेंद्र – Devbhoomi Samvad

लोकतंत्र की मजबूती में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका : त्रिवेंद्र

 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में वचरुअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य में ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीत शासन व्यवस्था का सशक्तीकरण’ विषय पर सम्मेलन होना हमारे लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के मजबूत लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। इस मजबूती के लिए पंचायतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों के विकास के बगैर शहरों का विकास नहीं हो सकता है। विकास के लिए गांव और शहर एक दूसरे से पारस्परिक रूप से जुड़े हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए विकास का माडल भ्रष्टाचार मुक्त होना जरूरी है। ग्रामीण विकास के लिए स्थानीय उत्पादों, कच्चे माल एवं प्रातिक संसाधनों का सदुपयोग होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में लगभग 16 हजार गांव हैं। उनकी आजीविका में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में रूरल ग्रोथ सेंटर बनाये जा रहे हैं। अलग-अलग उत्पादों पर आधारित 107 ग्रोथ सेंटर शुरू किये गये हैं। पिरूल की पत्तियों से बिजली बनाने का कार्य राज्य में शुरू हुआ है। पिरूल की पत्तियों से ब्रेकेट्स बनाने का कार्य हो रहा है। पिरूल से ब्रेकेट्स बनाने के कार्य से इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है। इन्वेस्टर समिट के दौरान में पर्वतीय क्षेत्रों 40 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना के तहत 25-25 किलोवाट तक की 10 हजार योजनाएं स्वीत की हैं। राज्य सरकार की ये योजनाएं पंचायतों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *