G-KBRGW2NTQN लोकसभा अध्यक्ष ने त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती – Devbhoomi Samvad

लोकसभा अध्यक्ष ने त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती

 

ऋषिकेश। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शुक्रवार को गंगा आरती करने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा आरती कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाई सहित कई बीजेपी नेताओं द्वारा उनका फूल मालाओं और पुष्पागुछ से उनका स्वागत किया गया। शाम करीब 5.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष त्रिवेणी घाट पहुंचे। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा फूल वष्रा कर लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ लोकसभा अध्यक्ष को त्रिवेणी घाट पर लाया गया। उनके इस दौरे को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी मुस्तैद रही। घाट रोड में शाम से ही किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध था। साथ ही त्रिवेणी घाट के आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। गंगा घाट पर पहुंचते ही लोकसभा अध्यक्ष ने मां गंगा को पण्राम कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने आरती की थाली पकड़ गंगा आरती की। इस दौरान ओम बिरला भाव विभोर भी दिखे। आरती के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मां गंगा से देश में फैली महामारी कोरोना से जल्द निजात दिलाने की कामना की। साथ ही गंगा स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां तुल्य है और इसे स्वच्छ रखना हमारा सबसे पहला धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *