G-KBRGW2NTQN मिशन 2022 फतह को जुटें भाजपाई : बंशीधर – Devbhoomi Samvad

मिशन 2022 फतह को जुटें भाजपाई : बंशीधर

संवाद कार्यक्रम में मिशन 2022 फतह करने का आह्वान
चम्पावत। लोहाघाट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने मिशन 2022 को फतह करने के लिए भाजपाइयों से अभी से जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में विधायक पूरन फत्र्याल, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक सहित तमाम पदाधिकारियों ने फूल महिलाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि वह भगत को रोड से कार्यक्रम स्थल तक कंधों पर बिठाकर ले गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के सभी गुरु मंत्र दिए और कहा कि बूथ स्तर से ही जोरदार तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत फिर 60 से ज्यादा सीट जीतकर भाजपा प्रदेश में सत्तासीन होगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी जोश भरा। इससे पूर्व भगत पाटन पाटनी शक्ति केन्द्र गए और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जिला ब्लाक नगर व ग्रामीण मंडलों के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *