G-KBRGW2NTQN पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने किया लाल बहादुर शास्त्री को याद – Devbhoomi Samvad

पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने किया लाल बहादुर शास्त्री को याद

देहरादून। कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अपनी सादगी, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे। कांग्रेसजनों ने उनके बलिदान का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनका दिया हुआ ’जय जवान जय किसान’ लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाये। इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में भण्डारी बाग स्थित शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, पीके अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, नवीन पयाल, राजेश चमोली, दीप बोहरा, एतात खान, आयुष गुप्ता, संदीप चमोली, जगदीश धीमान, राजेश शर्मा, नागेश रतूड़ी, महेश जोशी, देवेन्द्र सती, विजय रतूड़ी, रॉबिन पंवार, लाखीराम बिजलवाण, अजय रावत, नीरज नेगी, पुरूषोत्तम रावत, सुभाष धीमान, राजेश यादव, जगदीश जुगरान, मनीष राणा, निरंजन, पुनीत कुमार, सार्थक, आदर्श धीमान, सेवा सिंह मथारू, राजा दास, आशीष डोबश्रियाल, हरपाल सिंह, सतनामंिसह, अरूण कुमार, बासु शर्मा, आदित्य बिष्ट, अंकित बिष्ट, संजू, उदित थपलिया, सावित्री थापा, मंजू, अनुराधा तिवारी, फैजल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *