G-KBRGW2NTQN जल्द अस्तित्व में आएगा राज्य युवा आयोग : सीएम – Devbhoomi Samvad

जल्द अस्तित्व में आएगा राज्य युवा आयोग : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐलान किया है कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आयेगा। इसके लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। सीएम ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वचरुअली प्रदेश के कई युवाओं से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक ध्येय वाक्य दिया ‘उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो।’ विवेकानंद भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने पूरे वि को भारत की संस्कृति से अवगत कराया। भारत की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, यहां की संस्कृति में सबको साथ लेकर चलने की ताकत है। उन्होंने भारत की शौर्य, वीरगाथाओं और वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। विवेकानंद ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद, बागेर व अगस्त्यमुनि के स्मरणों का वर्णन किया है। उत्तराखंड से स्वामी विवेकानंद का विशेष लगाव था। उनका जीवन दर्शन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रेत रहेगा।शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण था। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक विकासखंड में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि मंगलवार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस यानी 23 जनवरी तक 125 स्थानों पर रक्तदान के कार्यक्रम भी मुख्यमंत्री के निर्देशन में किये जा रहे हैं। जरूरतमंद बच्चे जो रिसर्च करना चाहते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रिसर्च फेलो पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *