G-KBRGW2NTQN आप ने उत्तराखण्ड में संगठन का विस्तार कर बनाए 70 संगठन मंत्री – Devbhoomi Samvad

आप ने उत्तराखण्ड में संगठन का विस्तार कर बनाए 70 संगठन मंत्री

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रविवार को प्रदेश में संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 70 संगठन मंत्री बनाए गए। इसके अलावा दो नए प्रदेश प्रवक्ता और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में पूर्व आईएएस सुर्वद्धन शाह को जगह दी गई। रविवार को आप के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता को आज तक कोई भी विकल्प नहीं मिल पा रहा था। इस कारण प्रदेश की जनता को मजबूरन अपना वोट सिर्फ दो ही दलों के नेताओं को देना पड़ता था। लेकिन आप पार्टी प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आई है। आप पार्टी से लोगों को बेहद उम्मीदें है। आप पार्टी ने दिल्ली में जो एतिहासिक कार्य किए हैं, उनके बारे में प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा आज मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रदेश का सर शर्म से नीचे कर दिया है। एक निजी चैनल की ओर से किए गए सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे खराब सीएम बताया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए शर्म की बात है। इससे पूरे प्रदेश की जनता को गहरा आघात लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *