G-KBRGW2NTQN दिल्ली पुलिस ने मानी किसानों की ट्रैक्टर रैली निकालने की बात – Devbhoomi Samvad

दिल्ली पुलिस ने मानी किसानों की ट्रैक्टर रैली निकालने की बात

नई दिल्ली।  किसानों की आज दिल्ली और एनसीआर की पुलिस के साथ मीटिंग हुई। इस बैठक में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर रैली निकालने की बात मान ली। किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि अब हम दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। पुलिस अब हमें नहीं रोकेगी। उन्होंने कहा कि हम अलग.अलग पांच रूटों से अपनी परेड निकालेंगे। परेड शांतिपूर्वक होगी।
किसान नेताओं की पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि ट्रैक्टर परेड करीब 100 किलोमीटर चलेगीण् परेड में जितना समय लगेगा, वो हमें दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परेड ऐतिहासक होगी जिसे दुनिया देखेगी। कल परेड के पूरे रूट और समय के बारे में जानकारी देंगे। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस कमिश्नर ने एनडीटीवी से कहा कि श्श्किसानों ने अभी तक हमें कोई लिखित रूट नहीं दिया है लिखित रूट आएगा उसके बाद बताएंगे। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने पर किसान अड़े हुए थे लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें रैली निकालने से रोकने की कोशिश कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट में भी किसान आंदोलन के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि इस पर फैसला पुलिस को लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *