G-KBRGW2NTQN चीनी व  भारतीय सेना में हुई झड़प – Devbhoomi Samvad

चीनी व  भारतीय सेना में हुई झड़प

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध के बीच सिक्किम सीमा पर झड़प हुई। अब भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी किया हैण् भारतीय सेना ने बताया कि 20 जनवरी को सिक्किम के नाकु.ला दर्रे पर चीनी सैनिकों के साथ मामूली झड़प हुई थी। इसे लोकल कमांडर लेवल पर तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, सुलझा लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक नाकु.ला दर्रे पर हुई इस झड़प में चीन के 20 सैनिकों के जख्मी होने की खबर है। अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, मगर हालात स्थिर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिकए सिक्किम के नाकु.ला में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त हुई है, जब चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम समेत कई इलाकों से चीनी सेना ने अपनी तैनाती को कम किया हैए लेकिन जवान अभी भी डटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *