G-KBRGW2NTQN कांग्रेस का धन्यवाद जवान कार्यक्रम कैंट से शुरू – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस का धन्यवाद जवान कार्यक्रम कैंट से शुरू

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा शुरू किए गए ‘धन्यवाद जवान’ कार्यक्रम का आज कैंट विधानसभा से शुरूआत की गयी। प्रीतम सिंह ने कहा कि  धन्यवाद जवान कार्यक्रम चला कर  कांग्रेस कार्यकर्ता सैनिक परिवारों तक पहुंच कर उनसे संवाद करेंगे व उनको पेश आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के संयोजकत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रीतम सिंह व कांग्रेस से जुड़े लैफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी ने चार शहीद जवानों के परिजनों, 160 पूर्व सैनिकों व 55 सैन्यकर्मियों के परिजनों को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र, ऐंटी कोरोना किट व उपहार स्वरूप गर्म कम्बल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों, शहीदों व सैन्य कर्मियों के प्रयोजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक सैनिक का धर्म उसका देश होता है। वो किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव और देश की संपत्ति हो जाता है।  प्रीतम सिंह ने कहा कि आज कुछ लोग सेना के नाम पर राजनीति करते हैं और उनके नाम पर वोट मांगने में भी संकोच नहीं करते। उनकी असलियत देखी जाए तो उसका अंदाजा आजकल पुलवामा हमले और बालाकोट स्ट्राइक पर हुए खुलासे से पता चल सकती है।  इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि ले. जन. (अप्र) एमसी बधानी ने कहा कि कांग्रेस का धन्यवाद जवान कार्यक्रम नया प्रयोग है। जिससे सैनिक परिवारों के सदस्यों को सिविल समा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *