नये मतदाताओं का नाम दर्ज किये गये

नई टिहरी।  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नये मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नये मतदाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया तथा तहसील स्तर पर भी नये मतदाताओं का नाम दर्ज किये गये। शपथ कर्ताओं में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, अपर जिलधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुनील, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, सैनिक कल्याण अधिकारी सीबीएस बिष्ट, साहसिक क्रिडा अधिकारी सोबत सिंह राणा, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *