G-KBRGW2NTQN फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड – Devbhoomi Samvad

फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। बताया जा रहा है कि जयश्री लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं बेंगलुरु में स्थित एक आश्रम में उनका शव फांसी से लटका मिला। यह आत्महत्या का मामला है। लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जयश्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में की थी। इस फिल्म को इमरान सरधारिया ने निर्देशित किया था। इसके बाद वह ब्लैक नाम से बनी फिल्म में भी नजर आईं। वह एक मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज भी चल रहा था। खबरों के अनुसार जयश्री ने सोमवार को जब किसी के भी कॉल्स और मैसेज का जवाब दिया तो उनके दोस्तों ने आश्रम से संपर्क किया। इसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने सबसे पहले जयश्री का शव फांसी पर लटका देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जयश्री को लेकर बताया जा रहा है कि काफी समय से उन्हें इंडस्ट्री में काम न मिल पाने के कारण वह काफी परेशान चल रही थीं। उन्होंने इसका जिक्र कई बार अपने दोस्तों से भी किया था। उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा था मैं आर्थिक तौर पर मजबूत हूं। लेकिन डिप्रेस्ड हूं। मैं बहुत सारी निजी परेशानियों में हूं। मुझे बचपन से धोखा मिला है और मैं इसे दूर करने में समर्थ हूं। मैं एक हारी हुई महिला हूं जसे इच्छा.मृत्यु चाहिए। हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद ही अपना यह पोस्ट डिलीट भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *