G-KBRGW2NTQN 98 वर्षीय दादा संग पौते ने थामा ‘आप’ का दामन – Devbhoomi Samvad

98 वर्षीय दादा संग पौते ने थामा ‘आप’ का दामन

चमोली। चमोली  जिले में आम आदमी पार्टी से युवा तो जुड़ ही रहे हैं अपितु 98 वर्षीय वृद्ध नंदन सिंह नेगी ने भी पौते भगत सिंह नेगी के संग आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में पीपलकोटी में चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत कम्यार गांव निवासी 98 वर्षीय नंदन सिंह नेगी ने अपने पौते 40 वर्षीय भगत सिंह नेगी के साथ पार्टी का दामन थामा। इस दौरान 40 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 98 वर्षीय नंदन सिंह नेगी ने आप का दामन थामने के बाद कहा कि राज्य में आम जनसरोकारों से जुड़ी पार्टी की दरकार है। कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा से लोग खफा चल रहे हैं। दोनों पार्टियों ने लोगों को सपने तो दिखाए किंतु सपनों को साकार नहीं किया। उत्तराखंड के लोगों को दोनों पार्टियों ने बार-बार छला है। कहा कि एक सही विकल्प न होने के कारण दोनों ही पार्टियां हर 5 साल में अपनी बारी का इंतजार कर सत्ता में बैठ जा रहे हैं। इसके चलते जनभावनाओं के अनुरू प काम नहीं हो रहा है। इसके चलते ही वह भी आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।  इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने बताया कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि लोगों में आम आदमी पार्टी को लेकर उत्साह हैं। आम लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उत्तराखंड का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर होगा। इससे शहीदों के सपनों का उत्तराखंड भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *