G-KBRGW2NTQN आज से शुरू होगा आप का उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल अभियान  – Devbhoomi Samvad

आज से शुरू होगा आप का उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल अभियान 

देहरादून। आम आदमी पार्टी का उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव अभियान आज से शुरू होगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देहरादून में उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल अभियान को हरी झण्डी दिखाएंगे। अभियान में 70 विधानसभाओं के सत्तर वीडियो वैन को रवाना किया जाएगा। यह वैन पूरे प्रदेश में पार्टी की नीतियों, विकास मॉडल समेत सदस्यता अभियान चलाएगी। इस दौरान 45 दिन में 65 सौ जनसभाएं होगी और एक लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे तथा 10 लाख घरों तक पहुंचा जाएगा।  आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड की जनता आज भी विकास से कोसों दूर है। प्रदेश को बने 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन इन 20 वर्षों में भी राज्य का पूर्ण विकास नहीं हो सका। आज भी स्वास्थय,बिजली,पानी,रोजगार की समस्या जस की तस बनी हुई है। पलायन ने पूरे पहाड़ को खाली कर दिया है। आज युवा अपने रोजगार के लिए महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा आप के पास प्रदेश के विकास के कई मॉडल है। जिनको वीडियो वैन के जरिए आप पार्टी जनता को दिखाएगी और जनता की समझ में आएगा कि वाकई उत्तराखंड में विकास संभव है। लेकिन उसके लिए नीतियां स्पष्ट होनी चाहिए। इसके साथ आप पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना विजन पहुंचाएगी। ताकि उत्तराखंड की जनता आप पार्टी पर भरोसा जताते हुए आप पार्टी का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *