G-KBRGW2NTQN तेज रफ्तार ने ली एमबीए के दो छात्रों की जान – Devbhoomi Samvad

तेज रफ्तार ने ली एमबीए के दो छात्रों की जान

देहरादून। बाइक की तेज रफ्तार ने बृहस्पतिवार की देर रात जाखन के पास दो छात्रों की जान ले ली। दोनों डीआईटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। बाईक तेज रफ्तार से सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। राजपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजपुर पुलिस के अनुसार बीती देर रात आपात नियन्तण्रकक्ष 112 के जरिए सूचना मिली कि पतंजलि स्टोर जाखन के पास एक बाईक पेड़ से टकरा गई है। सूचना पर चीता व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनो घायलों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर हेमंत सिंह (22) निवासी बिहार को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक विवेक जोशी पुत्र महेश जोशी निवासी रोहिणी नई दिल्ली (हाल निवासी सेंट जॉर्जश स्कूल पानी की टंकी के पास आईटी पार्क) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे महंत इन्दिरेश अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक जाखन से घंटाघर की तरफ बाइक से जा रहे थे। बाईक की स्पीड काफी तेज थे। पतंजलि स्टोर जाखन के पास खुद ही पेड़ से टकराने के बाद घायल हुए। दोनों युवक डीआईटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। शवों को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *