G-KBRGW2NTQN बढ़ती महंगाई के चलते अब भाजापा की विदाई का समय नजदीक: प्रीतम – Devbhoomi Samvad

बढ़ती महंगाई के चलते अब भाजापा की विदाई का समय नजदीक: प्रीतम

देहरादून। महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश स्वयं सड़कों पर उतरे। शनिवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में पदयात्रा शुरू की गई। पदयात्रा क्वालिटी चौक, घण्टाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए वापस राजपुर रोड होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा  कि आज देश में आम आदमी का जीना मुहाल हो हो गया है। अनाज, सब्जियां, खाने का तेल, चीनी सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है और अब जनता भाजापा की विदाई का मन बना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि मोदी एक क्रूर शासक हैं। जिनको जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है।  पदयात्रा में  पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत व आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक डा. जीत राम, महामंत्री ताहिर अली, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडूनि, लाल चंद शर्मा, संजय किशोर, अकील अहमद, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अर्जुन कुमार, नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल, देवेंदर बुटोला, ललित भद्री, महेा जोशी, आदर्श सूद  व राजेश चमोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *