G-KBRGW2NTQN धस्माना निभाएंगे कार्यक्रम क्रियान्वयन के मुख्य समन्वयक की भूमिका – Devbhoomi Samvad

धस्माना निभाएंगे कार्यक्रम क्रियान्वयन के मुख्य समन्वयक की भूमिका

देहरादून। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने करीबी रहे सूर्यकांत धस्माना का कद बढा दिया है। उन्होंने धस्माना को संगठन का समन्वयक नियुक्त करते हुए उन्हें कार्यक्रम क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संगठन का समन्वयक नियुक्त करते हुए उन्हें जिला प्रभारी उपाध्यक्षों व महामंत्रियों व मनीष खंडूरी की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति के बीच समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने धस्माना से अपेक्षा की है कि वे सभी जिला प्रभारी उपाध्यक्षों व महामंत्रियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को अवगत करवाएंगे व प्रभारियों व कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के बीच समन्वय स्थास्पित करेंगे। इस फैसले से एक तरह से कांग्रेस के भीतर धस्माना की पकड़ बढ़ने के साथ ही रुतबा भी बढ़ा है। इस जिम्मेदारी से यह संकेत मिल रहा है कि वे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की खास कोटरी के हिस्सा बन गये हैंं। धस्माना ने नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *