G-KBRGW2NTQN अब घर बैठे पुलिस को शिकायत दे पाएंगी महिलाएं – Devbhoomi Samvad

अब घर बैठे पुलिस को शिकायत दे पाएंगी महिलाएं

देहरादून। पुलिस को अपनी परेशानी और शिकायत देने के लिए अब महिलाओं को थाने-चौकियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढाते हुए डीआईजी गढ़वाल नीरु गर्ग ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में महिलाओं की समस्या और शिकायतों की त्वरित सुनवाई के लिए महिला सुरक्षा सेल स्थापित किया है। इसके लिए एक व्हट्सअप नम्बर भी जारी किया गया है, जिसमें महिलाएं, बच्चे और सीनियर सिटीजन भी अपनी शिकायतों को मैसेज, फोटो और वीडियो के जरिए भेज सकते हैं। इस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपनी शिकायत निसंकोच व्हट्सअप के जरिए घर बैठे दर्ज करा सकती है। इसके लिए अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्हट्सअप नम्बर 7302110210 जारी किया जा रहा है। इस नम्बर पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत मैसेज, फोटो या वीडियों के जरिए भेज सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और अत्याचारों के कारण आ रही समस्याओं का निराकरण कर महिलाओं को समानता एवं समान भागीदारी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाने के साथ ही सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *