G-KBRGW2NTQN महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है : प्रीतम सिंह – Devbhoomi Samvad

महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है : प्रीतम सिंह

देहरादून। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरुषों से अधिक होती है। प्रीतम ने कहा कि अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं। उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है। वि में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आजादी के आन्दोलन से लेकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि जहां एक ओर राजनैतिक क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर चुकी स्व. इन्दिरा गांधी, प्रतिभा सिंह पाटिल, सोनिया गांधी जैसी महिलाओं ने देश का गौरव बढाया वहीं पी़टी़ ऊषा, मैरी कॉम, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा, जैसी खेल प्रतिभाओं ने वि में अपना परचम लहराया है तो भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला ने अंतरिक्ष पटल पर अपनी खास पहचान बनाई तथा सुरेखा यादव ने प्रथम महिला चालक के रूप में रेलगाड़ी चला कर भारतीय महिलाओं के गौरव को बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *