G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपाई – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपाई

देहरादून। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
सोमवार को बाइक रैली को भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत विभिन्न मोचरे व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे। कार्यकर्ताओं की बाइक रैली परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय शुरू हुई जिसमें सबसे आगे फूलों से सजे ट्रक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, काबीना मंत्री वंशीधर भगत, काबीना मंत्री गणोश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मौजूद थे। रैली महानगर कार्यालय से शुरू होकर कनक चौक, एस्लेहाल चौक, गांधीपार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, आराघर चौक से होते हुए बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ता ढोल-दमाऊ व पारम्परिक वाद्य यंत्रों की की थाप पर थिरकते नजर आए। वहीं भगवा साफे में महिला मोर्चा व पहाड़ी टोपी में भाजयुमो कार्यकर्ता अलग छटा बिखेर रहे थे। सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड के स्थापना पर पुनर्विचार से प्रसन्न पुरोहित समाज के लोगों ने गांधी पार्क के पास मुख्यमंत्री व प्रदेश अयक्ष का स्वागत किया गया। वहीं गढ़वाल व कुमायूं मंडल के सामाजिक संस्थाओं ने पारंपरिक वेश भूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया। अधिवक्ता परिषद के द्वारा कचहरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा मुस्लिम महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशल गुप्ता के नेतृत्व में रेस कोर्स चौक पर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और  प्रदेा अध्यक्ष को भाजपा के रंग की पगड़ी पहनाकर एवं भगवा रंग के गुब्बारे उड़ा कर ढोल की धुन पर थिरकते स्वागत किया। बाइक रैली में स्कूटर चला  रहे कैंट विधायक हरबंस कपूर भी खासे आकषर्ण का केन्द्र बने हुए थे।  बाइक रैली में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश  महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेा महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंदुली, मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, अंजलि सेमवाल, संजय चमोली, अम्बेडकर मंडल के विपिन खंडूरी, अरुण खरबंदा समेत महानगर समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, पाषर्दव कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *