कोरोना के चलते एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित

देहरादून । आगामी 25 अप्रैल को प्रस्तावित एलटी भर्ती परीक्षा को शासन ने स्थगित कर दिया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।आदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए परीक्षा स्थगित किए जाने की बात कही गई है।  उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने भी इसकी पुष्टि की है। श्री बडोनी ने कहा कि 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक (एल.टी.) भर्ती परीक्षा वैिक महामारी कोविड – 19 की स्थितियों के कारण अग्रिम अनुकूल स्थिति होने तक स्थगित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *