G-KBRGW2NTQN परिवहन निगम को 17 करोड़ की संजीवनी – Devbhoomi Samvad

परिवहन निगम को 17 करोड़ की संजीवनी

देहरादून। उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित निगम की बस सेवाओं से होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 17 करोड़ 34 लाख रुपए राशि अनुमोदित की गई है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, देहरादून के रोड इंटर कनेक्शन, वाईडनिंग और पाकिर्ंग के लिए 1 करोड़ 94 लाख 26 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। यहां के क्रिकेट ग्राउण्ड के अनुरक्षण के लिए प्रथम किश्त 1 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की है। आज पौड़ी में रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ 46 लाख 34 हजार रुपए अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी गई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व समस्त अवस्थापना सुविधायें विकसित किए जाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति द्वारा की गई संस्तुति के क्रम तृतीय चरण के निर्दिष्ट कार्य के लिए कुल रुपए 4 करोड़ 84 लाख 36 हजार की राशि अनुमोदित की गई है। मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्योकिक एवं वानिकी विविद्यालय के भरसार परिसर में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी है।  जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में एक्सरसाईज हाल और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल का निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 54 हजार रुपए की राशि का अनुमोदन किया गया है। इसके साथ ही जनपद नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी में 200 शैयायुक्त उपजिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि भी मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *