G-KBRGW2NTQN प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों के साथ कोरोना के हालात पर किया मंथन – Devbhoomi Samvad

प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों के साथ कोरोना के हालात पर किया मंथन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेशभर की कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के साथ कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों के साथ फोन पर उनके जिलों की हालत का  जायजा लिया। सभी को इस कोरोना काल की मुश्किल घड़ी में अपने जिलों के अंदर जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करने को कहा। उन्होंने कोरोना से उत्पन्न हुई गम्भीर समस्या पर दु:ख प्रकट करते हुए कांग्रेसजनों से लोगों के साथ उनकी मुसीबत में खड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवीन जोशी ने जिलों के कंट्रोलरूम से प्राप्त लोगों की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए लोगों को हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया।  प्रीतम सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोरोना को रोकने में नाकाम साबित हुई है लोगों को अस्पताल में न बेड मिल रहे हैं न आक्सीजन मिल पा रही है। आक्सीजन के अभाव में लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है फिर भी राज्य सरकार तमाशबीन बनी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के अलावा महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजेंद्र शाह, मनीष नागपाल व गगनदीप बत्रा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *