G-KBRGW2NTQN रोटरी क्लब के अध्यक्ष की हार्ट अटैक से निधन, मसूरी में शोक की लहर – Devbhoomi Samvad

रोटरी क्लब के अध्यक्ष की हार्ट अटैक से निधन, मसूरी में शोक की लहर

देहरादून। मसूरी के 42 वर्षीय नीरज गुप्ता का हृदयगति रुकने से आज निधन हो गया। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर मसूरी में शोक की लहर है। बताया जा रहा हैं कि मंगल सुबह उन्हें अटैक पड़ा। इसके बाद तत्काल परिजन उन्हें देहरादून ले गए, जहां उनकी मौत हो गई.वर्तमान में नीरज गुप्ता रोटरी क्लब के अध्यक्ष थे। वो मसूरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के अभियान में कार्य कर रहे थे। वहीं रोटरी के माध्यम से समाज सेवा के अनेक प्रोजेक्टों पर भी कार्य कर रहे थे। मृदुभाषी नीरज गुप्ता हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते थे। वो मसूरी सहित बाहर की विभिन्न संस्थाओं का सहयोग किया करते थे। रोटरी क्लब के साथ ही वह अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी वो जुड़े रहे। खासकर कन्हैया की डोली में नीरज और उसके परिवार का अहम योगदान रहता था। नगर की अनेक संस्थाओं की आर्थिक मदद के लिए नीरज के दोनों हाथ खुले रहते थे। उनकी असमय मृत्यु पर प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक व उत्तराखंड किक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पुूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब, प्रेस क्लब ऑफ मसूरी और चंद्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान, सहित मसूरी के धार्मिक संगठनों, मजदूर संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *