G-KBRGW2NTQN जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे उक्रांद नेता अनिल डोभाल – Devbhoomi Samvad

जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे उक्रांद नेता अनिल डोभाल

देहरादून। उक्रांद के युवा नेता अनिल डोभाल के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में लोगों की मदद कर रहे है। रविवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने रायपुर विधानसभा के वार्ड 68, बांगखाला, तुनवाला में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर कोरोना के प्रति जागरुक किया। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुन रहे हैं। उक्रांद नेता अनिल डोभाल पिछले वर्ष कोरोना काल से लगातार जरुरतमंद लोगों को भोजन, खाद्य सामग्री के साथ ही मास्क व सेनिटाइजर का वितरण करते आ रहे है। इस बार भी लगातार जरुरतमंद लोगों की लगातार मदद करने का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर जबर सिंह पावेल, विनीत सकलानी, भूपेंद्र पटवाल, मनिन्दर बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *