G-KBRGW2NTQN मानसून सीजन के मध्यनजर विकास कायरे में तेजी लाये :तीरथ – Devbhoomi Samvad

मानसून सीजन के मध्यनजर विकास कायरे में तेजी लाये :तीरथ

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए विकास कायरे में में तेजी लाये ।  उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी के लिए अधिकारी  जिलाधिकारियों से  समन्वय स्थापित करे ।श्री  रावत आज सचिवालय में शहरी विकास एवं आवास विभाग की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए
 उन्होने कहा के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। कार्यों की गुणवत्ता के साथ  यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों। जन सुविधाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण प्रति के कार्यों को पहले प्राथमिकता दी जाय।  मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कार्यों में कोई परेशानी हो रही है, तो शीघ्रता से इस बारे में अवगत कराया जाय। कार्यों में तेजी लाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्चाधिकारी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। समय -समय पर मुख्यमंत्री स्वयं कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि  शहरी विकास विभाग में 195 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 125 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 70 पर कार्य प्रगति पर है। इन घोषणाओं में से 26 घोषणाएं अप्रैल 2021 की हैं।आवास विभाग में 96 घोषणाओं में से 36 पूर्ण हो चुकी हैं, शेष पर कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में 37 स्थानों पर पाकिर्ंग बननी है, जिसमें से आठ स्वीकृत हो चुकी हैं। 16 ऐसी घोषणाएं हैं, जिनके मास्टर प्लान बनने हैं। मास्टर प्लान की प्रक्रिया गतिमान है।बैठक में सचिव  शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव  सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन एवं शहरी विकास तथा आवास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *