G-KBRGW2NTQN दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी करें गरीबों की मदद : प्रीतम – Devbhoomi Samvad

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी करें गरीबों की मदद : प्रीतम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के साथ ही प्रदेश में भी संकट का दौर चल रहा है और इस संकट काल में सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ायें। उन्होंने कहा कि इस महामारी काल में जिससे जो बन पा रहा है वह मदद करे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुरूवार को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ अखबार वितरण कर्मवीरों को राशन वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रभावित आमजन के साथ कांग्रेस सहयोगात्मक भूमिका में खड़ी है।  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए उत्तराखंड प्रदेश में भी आज कई जिलों व महानगरों में कांग्रेस कार्यकत्र्ता रक्तदान कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बुरे वक्त में जो भी व्यक्ति समर्थवान है वह ऐसे कामकाजी लोगों की मदद जरूर करे जिनको वर्तमान में दो वक्त का भोजन जुटाना भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी लोगों को दलगत राजनीति, संस्थान, संगठन आदि से ऊपर उठकर मानवता का परिचय देना है।  महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सर्दी, बरसात, गरमी  के साथ ही सम-विषम परिस्थतियों में हर रोज सुबह होने से पूर्व लोगों के घरों तक समाचार पत्रों का वितरण करने वाले कर्मवीर भी कोरोना महामारी के कारण संकट के दौर से गुजर रहे हैं। क्योंकि अधिकांश लोगों का रोजगार ही ठप्प हो गया है। ऐसे में इन कर्मवीरों को भी साथ लेकर चलना बहुत जरूरी है क्योंकि कल जब परिस्थितियां सामान्य होंगी तो फिर से यही कर्मवीर सभी लोगों को देश-दुनिया के समाचारों से परिचित करायेंगें। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *