G-KBRGW2NTQN बेसहारा कन्याओं का सहारा बनेगें ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान – Devbhoomi Samvad

बेसहारा कन्याओं का सहारा बनेगें ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान

सतपुली। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो समाज सेवा में एक और पहल की शुरू करने का लक्ष्य ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान ने बनाया है। 73 साल के वृद्व ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान अब उन कन्याओं का विवाह करेगें जिनके परिवार में कोई सहारा नही है। ज्ञात हो कि जनपद गढ़वाल के सतपुली कस्बे से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मलेठी में प्र.ति की सुरम्य वादियों में समाजसेवी ठा. सुंदर सिंह चौहान ने एक वृद्धाश्रम तैयार किया है। यह वृद्धाश्रम सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कि वृद्धाश्रम का उद्घाटन 1 मार्च को हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोले महाराज द्वारा किया गया है। जनसेवा को लेकर ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान समाज में नयी जागृति पैदा करने के लिए अपने जीवन काल तक उन गरीब विधवा महिलाओं की कन्याओं की शादी में मदद करेंगें जिनके घर में केवल लड़कियां ही लड़कियां है और कोई सहारा देंने वाला नही है। कहा कि वे उन गरीब महिलाओं की दो लड़कियों तक की शादी आश्रम के माध्यम से करवायेगें। यह व्यवस्था उत्तराखण्ड ग्रामीण इलाकों के सभी वगरे के लोगों के लिए होगी। 73 साल चौहान का कहना है कि जिस बहिन की लड़की की शादी को सहायता दी जायेगी उन्हे 6 महीने पूर्व अपना आवेदन वृद्ध आश्रम में जमा करना होगा ताकि आश्रम का दल सही जांच पड़ताल कर स्वीकृति दें सके। ज्ञात हो कि जनपद पौड़ी में एक मात्र वृद्वा आश्रम है जहां 60 बुजुर्ग रह सकते है और अपना पंजीकरण कर वे निशुल्क यहां वास करते सकते है। मेलेठी में खुले पहले वृद्वाश्रम में वृद्वजनो का ठोर बनना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *