G-KBRGW2NTQN पुलिस ने किया चालान तो महिला पर हुई देवी अवतरित – Devbhoomi Samvad

पुलिस ने किया चालान तो महिला पर हुई देवी अवतरित

पौड़ी। कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क घूम रही एक महिला को टोकना पुलिस को भारी पड़ गया। स्कूटी से जा रही एक महिला को ज्योंही पुलिस ने हैलमेट व मास्क के लिए रोका तो उस महिला पर देवी अवतरित हो गई। महिला देवी रूप पुलिस कर्मियों को दण्डित करने के लिए श्राप देने लगी। घटना से हड़बड़ाई पुलिस ने महिला से पीछा छुड़ाने में ही अपनी भलाई समझी। मुख्यालय पौड़ी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे एसआई दीपा मल्ल धारा रोड चौराहे पर डय़ूटी पर तैनात थी। वह कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन करने वालो के खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक महिला यहां स्कूटी से गुजरी। पुलिस ने महिला की स्कूटी रोकी और कोरोना कर्फ्यू में घूमने व मास्क न पहनने पर उसका चालान करने लगी। पुलिस के नाम पता पूछते ही महिला नेत्री पर अचानक देवी अवतरित हो गई। पुलिस को महिला की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया का कोई अंदाजा नहीं था। घूमने का कारण पूछने पर देवी अवतरित होने की घटना से वहां मौजूद एसआई व अन्य पुलिसकर्मी भी हड़बड़ा गए। पुलिस कर्मियों ने ऐसे में महिला से पीछा छुड़ाना ही बेहतर समझा। महिला नेत्री ने कुछ समय बाद घटना का वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा। अधिकांश लोग वीडियो पर चुटकियां ले रहे हैं। तो कुछ लोग महिला नेत्री के इस .त्य को देवी देवताओं का अपमान बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *