G-KBRGW2NTQN महिला हत्या मामले में पति गिरफ्तार – Devbhoomi Samvad

महिला हत्या मामले में पति गिरफ्तार

जोशीमठ। जोशीमठ में महिला की हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है।  थानाध्यक्ष आर.एस. खोलिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार नामक युवक ने थाने में तहरीर दी कि उनके सौतेले पिता अमित कुमार द्वारा परिजनों के साथ मिल कर मां सरिता देवी की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अमित कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार भी दिया है। मामले की जांच एसएसआई हेमकांत सेमवाल को सौंपी गई है। बताया गया कि आरोपी गढ़वाल राइफल्स में लेह में तैनात है। आरोपी जोशीमठ के मनोहर बाग में किराए के मकान में रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मूल रूप से रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि के समीप सिल्ला गांव का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *