G-KBRGW2NTQN लोक गायक नेगी को पदमश्री सम्मान के लिए शुरू हुई सामाजिक मुहिम – Devbhoomi Samvad

लोक गायक नेगी को पदमश्री सम्मान के लिए शुरू हुई सामाजिक मुहिम

देहरादून। उत्तराखंड के लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पदमश्री सम्मानि दिलाने के लिए अब सामाजिक मुहिम शुरू हुई है। इसके लिए प्रवासियों की संस्था यंग उत्तराखंड ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है जिसमें आम जन से वेबसाइट के माध्यम से नामिनेशन भेजने की अपील की गई है। करीब 50 सालों से लोकगीत और संगीत की विधा में नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को अन्तराष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री नेगी के गीतों में सिर्फ लोकसंगीत व संस्कृति ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की भौगोलिक, आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, एतिहासिक पृष्ठभूमि व वर्तमान दिशा और दशा के दर्शन हो जाते हैं। यहां तक कहा जाता है कि उत्तराखंड से संबंधित शोध करने वाले छात्र नरेन्द्र सिंह नेगी के साहित्य और गीतों का अध्ययन करना चाहिए।  अपने गीतों के जरिये सामाजिक आंदोलनों की अलख जगाने वाले, पहाड़ की कई अनसुनी, अनछुई समस्याओं व पीड़ाओं को व्यापक फलक पर बौद्धिक चिंतन का विषय बनाने वाले श्री नेगी आज भी घर-घर में चौबीसों घण्टे आदर-सम्मान और चाव के साथ सुने जाते हैं। श्री नेगी को पदमश्री सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन राजनैतिक कारणों से आज तक पदमश्री सम्मान से वंचित है। यंग उत्तराखंड के अध्यक्ष विवेक पटवाल ने ने कहा है कि श्री नेगी उत्तराखंड की एक सांस्कृतिक धरोहर हैं। देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडवासी एकजुट होकर श्री नेगी के पद्मश्री सम्मान के लिये सरकार व पुरस्कार से जुड़ी संस्था तक वेबसाइट के माध्यम से अपना आनलाइन नामिनेशन जरूर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *