G-KBRGW2NTQN भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुआ ब्लास्ट बना जांच एजेंसियों के लिए बना पहेली – Devbhoomi Samvad

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुआ ब्लास्ट बना जांच एजेंसियों के लिए बना पहेली

हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट के घर हुआ ब्लास्ट फिलहाल पुलिस व जांच एजेंसियों के लिए पहेली बना हुआ है। मामले की गहन जांच का दावा किया जा रहा है। घटनास्थल पर डीआइजी नीलेश भरणे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
हीरानगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर रात 12.30 बजे ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट की वजह से भूतल की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते रात में घर पर भीड़ जमा हो गई थी। डीएम धीराज गर्ब्याल समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह से ही जिलाध्यक्ष के घर पर भीड़ जुट गई थी।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। डीआइजी आनंद भरणे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात हैं। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आइटीबीपी की एक्सपर्ट कमेटी भी जांच को पहुंची। बम स्क्वायड भी मौके पर जांच में जुटा है।घटना की सूचना से ही हीरानगर स्थित जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर भाजपा नेताओं समेत उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। तमाम लोग फोन से उनसे पूछकर मामले की जानकारी ले रहे हैं।जांच में जुटी टीम कभी आकाशीय बिजली गिरने की बात कर रहे, तो कभी गैस लीक होने का तर्क दे रहे हैं। कभी कुछ गैसों के लीक होने के मामले की भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने से बच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *