G-KBRGW2NTQN एप अपडेट कराने का झांसा देकर खाली कर दिया खाता – Devbhoomi Samvad

एप अपडेट कराने का झांसा देकर खाली कर दिया खाता

देहरादून। मोबाइल एप अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक शख्स के खाते से 57 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों के फोन नंबर के जरिए उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
कैंट पुलिस के अनुसार मामले में जाधव चेतन ने शिकायत दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर योनो एप्लीकेशन नहीं चल रही थी। उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोजा। इस नंबर पर बात करने पर दूसरी ओर से बात करने वाले ने अपने सीनियर का नंबर देते हुए सीनियर से बात करने को कहा। कथित सीनियर ने एसबीआई एकाउन्ट खोलने को कहा। जिसके बाद सीनियर ने कहा कि उसका एप अपडेट हो गया है। दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसे चला सकता है। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से ट्रांजेक्शन होने लगी। तीन अलग अलग बार में उसके खाते से 57 हजार रुपये ऑनलाइन निकल गए। उसने तुरंत बैंक जाकर अपना खाता ब्लॉक करवाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों के नंबर के आधार पर उनकी जानकारी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *