G-KBRGW2NTQN पैर फि सलने से तीन सगी बहने गंगा में डूबी – Devbhoomi Samvad

पैर फि सलने से तीन सगी बहने गंगा में डूबी

हरिद्वार। उत्तरी क्षेत्र के हरिपुर में गंगा स्नान करने के लिए सोनीपत हरियाणा से आई एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक युवती गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। महिलाओं के डूबने की सूचना पर थाना रायवाला की पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व जल पुलिस के तैराक दल को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मगरदेर शाम तक भी तीनो को कुछ पता नही चला। जानकारी के अनुसार यह तीनो महिलाए सगी बहने थी जो अपने परिवार केसाथ हरियाणा से हरिद्वार आऐ थे। जिनमें कुसुम (36) पत्नी राजेश निवासी ग्राम खानपुर कला सोनीपत हरियाणा, सीमा(34) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा और कुमारी नेहा (24) पुत्री सतवीर ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा अपने परिवार के दस बारह सदस्यों के साथ शनिवार को सोनीपत से गंगा स्नान करने हरिद्वार आयी थी। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह सभी हरिपुर कला स्थित श्री गीता कुटीरआश्रम के घाट पर गंगा स्नान करने गए थे कि स्नान करते समय अचानक एक महिला का पैर फि सल गया, और वह गंगा में बहने लगी। चुकी तीनो महिलाएं हाथ पकड़ कर गंगा स्नान कर रही थी तो एक महिला के बहते ही दोनों और बहने भी बहने लगी। गंगा के तेज बहाव तेज में तीनो बहने गंगा में समा गई। महिलाओं को डूबते देखा अन्य परिजनों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने मदद की गुहार लगाई। और पुलिस को सूचना दी गयी। जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुची और उसने तैराक दल को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन तीनों महिलायों कुछ पता नही चल पाया। हरिपुर कला चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह नेगी के अनुसार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जैसे ही कोइग् जानकारी पता चलेगी परिजनो को सूचित किया जाएगा। कहना है कि आज सुबह करीब साढ़े चार बजे तीन महिलाएं गीता कुटीर घाट पर पैर फिसलने के चलते गंगा में डूब गई थी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गयी थी और हरिद्वार कण्ट्रोल रूम को भी दे दी गयी थी। तत्काल एसडीआरएफ और जल पुलिस को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया गया है जो लगातार जारी है मगर अभी तक उनके कुछ पता नही चला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *