G-KBRGW2NTQN कांग्रेस के युवा नेता मकान लाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक लहर   – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस के युवा नेता मकान लाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक लहर  

रिपोर्टिंग : सत्यप्रकाश
अपूर्व छती पैतृक घाट में किया अंतिम संस्कार 
घनसाली। क्षेत्र के पट्टी आरगढ़ के ग्राम भ नेल्डी के 39 वर्षीय कांग्रेस के युवा नेता मकान लाल बेश्रियाल 2022 के मिशन में जोश व उत्साह के साथ  जनता के बीच में समाज के  विकास के लिए लगे हुए थे जिनका कल 7 बजे को आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक लहर छा गयी।
सामाजिक कार्यो के साथ अपने राजनीतिक मुकाम की तलाश मे लगे मकान लाल के सपनों को काल के क्रूर हाथों ने  छिन लिया। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति एवम जन जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष खुश मिजाज युवा नेता मकान लाल ने   घनसाली में समाज कल्याण बिकलांग शिविर  में प्रांतीय व केंद्रीय नेताओं को लाकर  कांग्रेस के अंदर अपने कद का  अहसास करा कर अपनी दावेदारी को भी आगे बढ़ाया था। समाज के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के लिए भी मकान लाल का आकस्मिक निधन अपूर्णीय क्षति है। मकान लाल पूर्व में उतराखंड क्रांति दल से घनसाली विधान सभा का चुनाव लड़ चुके थे। अब कांग्रेस में मजबूत दावेदार थे। मकान लाल अपने पीछे तीन पुत्री, एक पुत्र, बृद्ध माता पिता सहित एक छोटे भाई को छोड़ गए। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने मकान लाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की है मकान लाल बेश्रियाल  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे आज उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस के ही नहीं बल्कि सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि  ओर युवा नेतागण, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और उनके भाई ने उनको मुखाग्नि दी है वह अपने परिवार में अपनी पत्नी के साथ तीन बेटियां और एक 11 साल का बेटा छोड़ गए हैं ।
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की एक महान क्षति हुई है मकान लाल बेसरियाल  के जाने से मकान लाल ने चंद महीनों में ही समाज के विभिन्न हिस्सों में कार्य करके भिलंगना क्षेत्र के घनसाली विधानसभा में अपनी ख्याति हर एक व्यक्ति के दिलों में अर्जित कर दी थी पिछले 2 वर्षों में मकान लाल बेश्रियाल के द्वारा 2 विकलांग शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 5000 से अधिक विकलांग जनों को दिव्यांग जनों को निशुल्क विकलांग सामग्री उपलब्ध कराए गए साथ ही कोविड-19 वर्ष2,000 और2021 के दौरान 182 गांव में जाकर के लगातार लोगों को दवाइयां दी गई तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवा के लोगों की मदद की है वह लोगों के लिए एक यादगार लमहे के रूप में उनको हमेशा हमेशा याद रहेगा आज उनके दाह संस्कार के दौरान कई हस्तियां मौजूद रहे। जिला भेषज संघ के अध्यक्ष हर्ष पाल मिश्रा, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद , ब्यास, दिनेश लाल तथा प्यार सिंह बिस्ट, हरिश जोशी कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष रामकुमार घनसाली क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल के प्रख्यात सामाजिक सरोकारों से जुड़े देवीलाल शाह व क्षेत्र के  बुद्धिजीवी उनके उनके प्रेमी उनके अनुयाई और युवा शक्ति मौजूद रहे।
वही  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा हमारे परममित्र बड़े भाई स्व. मकान लाल बेसरियाल कल क्षेत्र का भृमण कर घर में लौटे तो अचानक से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई कांग्रेस कमेटी हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी  और भगवान से प्रार्थना करते हैं की भगवान उनकी उस पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करे शोक प्रकट करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार  निम्मी सिंह जसवंत सिंह कविन्दर सिंख जितेंद्र कुमार बड़थ्वाल लेखराज बिजेन्द्र सिंह पूजा चौहान कृष्णा चौहान संगीता सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *