G-KBRGW2NTQN उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि:नड्डा – Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि:नड्डा

देवाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि एवं वीरभूमि है। यहां के वीर जवानों ने अपना लोहा मनवाया है।  सवाड़ गांव में सैन्य सम्मान यात्रा के शुभारंभ मौके पर आयोजित समारोह में बोलते हुए नड्डा ने कहा कि सवाड़ में सैनिक सम्मान यात्रा की शुरूआत करने का उन्हें मौका मिला है। कहा कि इस भूमि के वीर जवानों ने देश के खातिर अपने को समर्पित किया है। उन्होने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए उन्होने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। कहा कि यह भूमि क्रांति की धरती है। इस धरती ने उत्तराखंड एवं देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि एवं वीरभूमि है। आज एक लाख 15 हजार उत्तराखंड के जवान देश सेवा में लगे हैं। 5 लाख सैनिक परिवार उत्तराखंड में हैं। इस भूमि से एक परमवीर चक्र, 6 अशोक चक्र,13 महावीर चक्र पाने वाले इसी उत्तराखंड से हैं। इस देवभूमि एवं वीरभूमि से देश के अनेक उच्च पदों पर लोग तैनात हैं। नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले 20 वर्षो तक सेना के लिए हथियार नहीं खरीदे गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को आधुनिक तकनीक से लैस किया है। कहा कि सीमाओं तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सेना पर कांग्रेस का ध्यान नहीं रहा। कहा कि सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन योजना लागू की गई। इसके अलावा पूर्व सैनिकों तथा सैन्य विधवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के कायरे की सराहना की। इस दौरान देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत सत्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *