G-KBRGW2NTQN भाजपा ने चेहरे बदले लेकिन जनता की दुश्वारियां दूर करने में नाकाम रही : महर्षि – Devbhoomi Samvad

भाजपा ने चेहरे बदले लेकिन जनता की दुश्वारियां दूर करने में नाकाम रही : महर्षि

देहरादून। उत्तराखण्ड की जनता सत्ता से भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है, दिवार पर लिखी यह इबारत साफ साफ पढ़ी जा सकती है। यह कहना है उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का। श्री महर्षि ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि भाजपा के तीनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, तीरथ और धामी ने उत्तराखंड का होने नहीं दिया। यह बात उत्तराखंड की जनता समझती है, इसलिए राज्य की जनता इस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नित नई उन्चाई छू रही महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। लोग महंगाई से कराह रहे हैं लेकिन भाजपा के नेताओं को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। भाजपा महंगाई नियन्त्रित करने के बजाय सीएम का चेहरा बदलने में व्यस्त रही है जबकि चेहरा बदलने से महंगाई कम नहीं हो जाती है, जनता भाजपा के इस खेल को समझ रही है। इसी कारण जनता ने उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय कर दी है।
श्री महर्षि ने कहा कि चाहे कोरोना हो या कुम्भ हो, रोजगार हो या शिक्षा, स्वास्थ्य या महंगाई का हो, हर पैमाने पर भाजपा नाकाम रही है। सच तो यह है कि भाजपा के लोग जनता को अपने हाल पर मरने के लिए छोड़ देते हैं और भाजपा वाले जनता की समस्याओं से अक्सर मुँह मोड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि बार बार चेहरा बदलने के बावजूद भाजपा ने प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभाई। जनता के बुनियादी मुद्दे जस के तस हैं। इसी कारण जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रही है और 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात की पुष्टि कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *