G-KBRGW2NTQN वाहन दुर्घटना के घायल ने तोडा दम – Devbhoomi Samvad

वाहन दुर्घटना के घायल ने तोडा दम

चमोली। घाट-रामणी मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घाट-रामणी मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटना में गंभीर घायल रामणी गांव निवासी सुजान सिंह ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई दुर्घटना में रविवार सुबह घायलों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह सुजान सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। रू द्रप्रयाग के समीप जख्मी सुजान सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को रामणी गांव से एक बारात नारंगी गांव गई थी। सायं को बारात से वापस आते वक्त बोलेरो वाहन चरबंग गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन में चालक भरत राम के अलावा रामणी गांव निवासी सुजान सिंह शामिल थे। सुजान सिंह को गंभीर चोटें आई थी। रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर नंदानगर सीएचसी में भर्ती कराया।

डाक्टर ने सोमवार को प्राथमिक उपचार के बाद सुजान सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर किया किंतु रू द्रप्रयाग के समीप सुजान सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में घायल भरत राम की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *