ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट के उद्घाटन मुकाबले में गोल्डन हॉक क्लब की टीएनएम अकादमी पर शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l 11 वें ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सोमवार को गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने टीएनएम क्रिकेट अकादमी को 70 रन से हराकर सन स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2026 में शानदार आगाज कियाl मैच से पहले राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट का उद्घाटन फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पदम सिंह चौहान ने कियाl
टीएनएम क्रिकेट अकादमी में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कियाl गोल्डन हॉक क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन बनाएl उसके लिए प्रथम सिंह ने 67 गेंद में शानदार 126 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 13 चौक के और 10 छक्के जड़ेl इसके अलावा धनंजय सिंह ने 31 गेंद में 55 रन की पारी खेलीl टीएनएम अकादमी के लिए पीयूष शर्मा ने 60 रन देकर 2 विकेट नमन अग्रवाल ने 61 रन देकर 2 विकेट और कार्तिक यादव ने 85 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में टीएनएम क्रिकेट अकादमी की टीम 37.2 ओवर में 273 रन बनाकर सिमट गईl उसके लिए कार्तिक यादव ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली सामंत झा ने 48 रन पीयूष कुमार ने 36 रन की परियां खेलीl गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब के लिए धनंजय सिंह ने 21 रन लेकर तीन विकेट जबकि ध्रुव चुंबक ने 50 रन देखा तीन विकेट झटके l धनंजय सिंह को शानदार ऑलराउंड खेल के लिए सन स्पोर्ट्स मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गयाl