11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ट्स की रवि प्रदर्शन पर शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच करण कश्यप की 133 रन की शानदार शतकीय पारी और आदित्य पावरिया की 85 रन की बेहतरीन पारी की मदद से तिलक नगर कोल्ट्स ने 11वीं ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब को 87 रन से पराजित कर दियाl तेल नगर कोट्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठवीं घर पर 355 रन बनाएl करण कश्यप ने 133 रन की पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए जबकि आदित्य ने 5 चौके और चार छक्के जड़े उनके अलावा हर आर्जव जैन ने 37 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़ेl रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के लिए विवान जिंदल ने 45 रन देकर 2 विकेट हार्दिक शर्मा ने 65 रन देकर 2 विकेट और हरजीत ने 66 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम 35.3 ओवर में 268 रन बनाकर आउट हो गयीl उसके लिए विवान जिंदल ने 90 रन की पारी, सारांश वीर सिंह ने 40 रन और नमन पारे ने 35 रन की पारी खेलीl तिलक नगर कोल्ट्स के लिए यदु गुप्ता ने 25 रन देकर दो, आदित्य सेमवाल ने 61 रन देकर दो और ध्रुव शर्मा ने 64 रन देकर दो विकेट लिएl