11वां राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट : पायनियर क्रिकेट क्लब की नोएडा वंडर्स पर जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच कपिल और यीशु के शानदार शतक से पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में नोएडा वंडर्स क्लब को 17 रन से पराजित कर दियाl पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 382 रन बनाएंl उसके लिए कपिल ने अपनी शानदार 150 रन की पारी में 14 चौके और 11 छक्के जमाए जबकि यीशु ने 103 रन की पारी में आठ चौके और नौ छक्के ठोकेl इसके अलावा हर्षित प्रताप ने 21 गेंद में 41 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स के लिए ऋषिकेश सिसोदिया ने 35 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में नोएडा वंडर्स की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 365 रन ही बना पायीl उसके लिए अबीर सूदन ने 148 रन की पारी खेली जबकि ऋषिकेश सिसोदिया ने 89 रन बनाएl अबीर ने अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के जड़े जब की ऋषिकेश ने चार छक्के और 7 छक्के ठोकेl इसके अलावा मोहम्मद कैफ ने 58 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने पांच चौक और दो छक्के लगाएl पायनियर क्लब के लिए ध्रुव ने 57 रन देकर तीन विकेट जबकि लव बुधवार ने 76 रन देकर तीन विकेट लिएl